Gupt Navratri के दौरान घर में लाएं ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी का होगा आगमन


By Ashish Mishra09, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

गुप्त नवरात्रि

सनातन धर्म में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में किन चीजों को घर लाना चाहिए?

गुप्त नवरात्रि का सामपन

पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से हो गई है। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई को होगा। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

गुप्त नवरात्रि में लाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में घर में लाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लाना बेहद शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इस बाद का ध्यान रखें कि तस्वीर में मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों।

श्रृंगार की सामग्री

गुप्त नवरात्रि में सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की सामग्री खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और महिलाओं को माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घर में चांदी का सिक्का लाएं

गुप्त नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है। मां लक्ष्मी की तस्वीर बने हुए सिक्के लाने से घर में बरकत होती है।

कमल का फूल लाएं

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में कमल फूल लेकर आएं। इस फूल को पूजा करते समय मां लक्ष्मी को अर्पित करें। कमल का फूल मं लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

गुप्त नवरात्रि में इन चीजों को घर लाने से धन की कमी दूर होने लगती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ