New Year : नए साल पर घर लाएं ये 5 सामान, धन- दौलत की होगी बरसात


By Mahak Singh06, Dec 2022 07:13 PMjagran.com

New Year

नया साल हमारे जीवन में नई उमंग और नया उत्साह लेकर आता है, हम अपने बीते हुए साल की गलतियों और कमियों को भूल कर एक नई शुरुआत करते हैं।

फेंगशुई

आइए जानते हैं फेंगशुई की कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में, जिनसे नए साल में आपके जीवन में खुशियां और सौभाग्य आएंगे।

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, नए साल पर ऊपर की ओर हाथ किए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर लाएं। घर में हमेशा हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

विंड चाईमस

फेंगशुई में विंड चाइम्स को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, नए साल पर मेटल की विंड चाइम लाकर घर की पूर्व दिशा की खिड़की या दरवाजे पर लगाएं, ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

फेंगशुई कछुआ

फेंगशुई में कछुआ सौभाग्य की निशानी माना जाता है, इस बार नए साल पर घर में फेंगशुई कछुआ लाएं, इससे धन में वृद्धि होगी।

फेंगशुई कॉइन

फेंगशुई में मेटल के बने सिक्के, जो लाल रंग के रिबन से बंधे हुए होते हैं। इन फेंगशुई सिक्कों को नए साल में घर लाने से धन में वृद्धि होगी।

पिरामिड

फेंगशुई के अनुसार पिरामिड को सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है, नए साल पर मेटल या कांच का पिरामिड घर में लाना चाहिए, इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।