सनातन धर्म में अक्षय तृतीया पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन घर में किन चीजों को लाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ और खरीदारी करना शुभ होता है।
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 मिनट से होगी। इसका समापन 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे अक्षय तृतीया पर घर में लाना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है।
अक्षय तृतीया पर चांदी से बनी मूर्ति या आभूषण घर लाना शुभ होता है। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलता है और तरक्की के योग बनते हैं।
अक्षय तृतीया पर घर में किताब खरीदकर लाना चाहिए। इसके अलावा, नए कपड़े खरीदना भी शुभ होता है। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
अक्षय तृतीया पर पीली कौड़ी घर में लाना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। इस दिन पीली सरसों भी खरीदकर ला सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर घर में इन चीजों को लाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ