हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रतीक माने जाते हैं और शुक्र देव गोचर भी करते रहते हैं। शुक्र देव इन दिनों मीन राशि में विराजमान हैं।
शुक्र देव मई के पहले हफ्ते में राशि परिवर्तन करेंगे। इसके चलते कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।
मीन राशि वालों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना फायदा होगा। सोना और चांदी से जुड़े लोगों के व्यापार में अच्छे दिन शुरू होंगे।
अपने सुखों पर धन खर्च करेंगे। इसके साथ ही वाहन सुख के भी योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा और परिवार में प्यार व तालमेल बना रहेगा।
कर्क राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं। धन में बढ़ोतरी होगी। सेविंग करने में भी आप सफल होंगे। दान-पुण्य करने में भी आप भागीदार होंगे।
सोने या चांदी से बने आभूषण खरीद सकते हैं। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुकून मिलेगा, और समाज में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी।
मिथुन राशि के जातकों की धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भूमि और भवन से जुड़े सपने पूरे हो सकते हैं। बिगड़े काम बनने की संभावना है।
व्यापार में मुनाफा होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सफलता मिल सकती है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
मई महीने में इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com