सनातन धर्म में भानु सप्तमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी पर किन योग में पूजा करना शुभ होगा?
पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना लाभकारी होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, भानु सप्तमी की शुरुआत 19 अप्रैल को शाम 06 बजकर 21 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 20 अप्रैल को शाम 07 बजे होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, भानु सप्तमी पर दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से त्रिपुष्कर योग संयोग बन रहा है। यह योग शाम 7 बजे समाप्त होगा।
भानु सप्तमी पर रात 12 बजकर 13 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इस योग में सूर्य देव की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
भानु सप्तमी पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, अक्षत और लाल फूल डालें।
भानु सप्तमी पर सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ