ब्राइड टू बी Sonakshi Sinha के 8 गॉर्जियस लहंगे


By Shradha Upadhyay20, Jun 2024 07:00 PMjagran.com

ब्राइड टू बी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि बहुत जल्द एक्टर बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल 26 जून को शादी करेंगे।

सोनाक्षी सिन्हा खूबसूरत लहंगे

ऐसे में आज हम आपको ब्राइड टू बी सोनाक्षी के खूबसूरत लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें ब्राइडल अपने किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

पिंक फुल वर्क लहंगा

सोनाक्षी बेबी पिंक कलर के फुल वर्क लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। संगीत नाइट के लिए इस लहंगे को कॉपी किया जा सकता है।

ब्लू सेक्विन लहंगा

कॉकटेल पार्टी में यदि आप कुछ डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो डीवा का डार्क ब्लू शिमरी लहंगा नेटिड दुपट्टा लुक बेस्ट रहेगा।

रेड हैवी लहंगा

अभिनेत्री रेड कलर के गोल्डन वर्क लहंगे फुल स्लीव्स वी नेक चोली में कहर ढहा रही हैं। ब्राइडल इसे अपने शादी वाले दिन भी पहन सकती हैं।

ब्लैक वेलवेट लहंगा

रिस्पेप्शन पार्टी में खुद को रॉयल लुक देने के लिए एक्ट्रेस का ब्लैक वेलवेट लहंगा जिसपर व्हाइट थ्रेड से कढ़ाई की गई हैं। इसके साथ सिर पर दुपट्टा लुक चार चांद लगा रहा है।

प्रिंटेड लहंगा लुक

मेहंदी या हल्दी में आप सोनाक्षी के जैसा प्रिंटेड लहंगा हैवी कंट्रास्ट कलर चोली स्टाइल कर सकती हैं। ये भी काफी डिसेंट लुक देता है।

मरून सेक्विन लहंगा

रिस्पेशन में सोनाक्षी का मरून सेक्विन हैवी वर्क लहंगा आपके लुक में नूर बढ़ा देगा। आपके इस लुक से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ