2025 में बनने वाली हैं दुल्हन, इन हसीनाओं से लें साड़ी इंस्पिरेशन


By Priyam Kumari05, Jun 2025 01:07 PMjagran.com

दुल्हन कैसे दिखें खूबसूरत?

हर लड़की के लिए शादी का पल बेहद खास होता है। वह शादी पर खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

दुल्हन स्टाइलिंग टिप्स

दरअसल, शादी के लिए लड़कियां कई महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। वह इस दिन को खास बनाने के लिए हजारों-लाखों का लहंगा खरीदती हैं।

दुल्हन के लिए साड़ी इंस्पिरेशन

अगर आप 2025 में दुल्हन बनने जा रही हैं और शादी पर लहंगा की जगह साड़ी पहनना चाहती हैं, तो इन एक्ट्रेसेज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Hina Khan

हाल ही में हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई। इस पल को खास बनाने के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन साड़ी पहनी। आप भी लहंगा की जगह ऐसी साड़ी ट्राई कर सकती हैं।

Alia Bhatt

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। आलिया ने अपनी शादी में गोल्ड और आयवरी साड़ी पहनी थी। आप भी ऐसी साड़ी पहनकर शानदार लग सकती हैं।

Sonakshi Sinha

अगर आप 2025 में जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं, तो इस दिन को यादगार बनाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा की तरह अपनी मां की साड़ी पहन सकती हैं। बता दें कि सोनाक्षी ने 2024 में साड़ी पहनकर जहीर इकबाल से शादी रचाई थी।

Sobhita Dhulipala

साउथ की फेमस एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ शादी की। शोभिता ने शादी के लिए कांजीवरम साड़ी चुनें, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Deepika Padukone

मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुद की शादी में लाल रंग की टिशू सिल्क साड़ी पहनी थी। यह वेडिंग सेरेमनी में क्लासी और रॉयल लुक देती है।

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज की इन साड़ियों से होने वाली दुल्हन आइडिया ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram