ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये गलतियां आपको बना सकती हैं बीमार


By Amrendra Kumar Yadav28, Feb 2024 06:18 PMjagran.com

हेल्थ है बहुत जरूरी

स्वस्थ शरीर को बहुत जरूरी माना गया है, ऐसा कहा जाता है कि अगर आप स्वस्थ हैं तो कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति उतना ध्यान नहीं देते हैं।

हेल्दी डाइट है बहुत जरुरी

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी होती है, हालांकि डाइट को लेकर कई बार लोग कुछ गलतियां भी करते हैं, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है।

ब्रेकफास्ट से जुड़ी गलती

कई बार ब्रेकफास्ट के समय लोग ऐसी ही गलतियां करते हैं, जिसका बुरा प्रभाव शरीर पर पड़ता है और इसकी वजह से गंभीर परिणाम भी उठाने पड़ते हैं। ऐसी ही गलतियों की बात करेंगे, इनसे बचा जा सकता है।

खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन

बहुत से लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खाली पेट कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से शरीर में एसिडिक असंतुलन होता है।

पाचन तंत्र होता है प्रभावित

ब्रेकफास्ट में खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी दिक्कत होती है।

प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों को करें शामिल

सुबह के ब्रेकफास्ट से दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है, इसलिए सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों को जरूर शामिल करें।

होती हैं कई समस्याएं

वहीं डाइट में इन चीजों को शामिल न करने से थकान महसूस होती है और कब्ज, हेयर फॉल की समस्या होती है। इसका असर स्किन पर भी पड़ता है।

जूस का न करें सेवन

खाली पेट जूस का सेवन कभी नहीं करना चाहिए, इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है और इस कारण सूजन की समस्या होती है।

ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com