इन आदतों से कमजोर होने लगता है दिमाग


By Ashish Mishra05, Aug 2023 11:25 AMjagran.com

दिमाग

दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिसे अपनाने पर दिमाग स्लो होने लगता है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जिससे दिमाग कमजोर होने लगता है?

ब्लड फ्लो

उम्र बढ़ने के साथ ही ब्लड का फ्लो भी कम होने लगता है। इससे मानसिक सोच के साथ दिमाग भी स्लो होने लगता है।

पर्याप्त नींद न लेना

पर्याप्त नींद लेना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं तो दिमाग कमजोर हो सकता है।

नाश्ता न करना

अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो दिमाग पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे एकाग्रता कम होने लगती है।

अनहेल्दी रहना

अनहेल्दी लाइफस्टाइल जीने से न केवल शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी असर पड़ता है। इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है।

अकेलापन

कई लोगों को अकेलापन काफी पसंद होता है। अकेले रहने से दिमाग पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

अल्कोहल का सेवन

अल्कोहल का सेवन करने से शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा दिमाग पर भी असर पड़ता है। यह फेफड़ों के लिए भी नुकसानदायक होता है।

स्मोकिंग करना

स्मोकिंग करने से हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। इससे दिमाग कमजोर होने के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ