इन बॉलीवुड सितारों ने डाला वोट, शेयर की शानदार तस्वीरें


By Shradha Upadhyay20, May 2024 12:50 PMjagran.com

लोकसभा चुनाव 2024 पांचवां चरण

आज 20 मई को मुंबई में पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे में तमाम बॉलीवुड स्टार्स वोट डालने पहुंचे हैं। इसके साथ ही इन सेलेब्स ने शानदार फोटोज शेयर की हैं।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर पिंक कलर के सूट में अपना वोट डालने सुबह-सुबह पहुंची थीं। इसके बाद एक्ट्रेस अपने वर्किंग शेड्यूल पर निकल गई। एक्ट्रेस ने मीडिया से ये प्यारी सी फोटो खिंचवाई।

राजकुमार राव

शानदार एक्टर राजकुमार भी सुबह जल्द मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद एक्टर मीडिया से रुबरु हुए।

विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन व्हाइट कलर के सूट में अपना वोट डालकर बेहद खुश नजर आई। एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक बेहद शानदार था।

अक्षय कुमार

खिलाडी कुमार अक्षय कुमार भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डालने पहुंचे थे। एक्टर ने सबसे पहले मतदान किया।

वरुण धवन

एक्टर वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन संग मतदान केंद्र पर वोट डालने गए थे। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।

ईशा-हेमा

वही ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बेटी ईशा देओल संग वोट डालने गई थीं। दोनों ने ये प्यारी सी फोटो शेयर की है।

खुशी कपूर

स्टार किड खुशी कपूर पिता बोनी कपूर संग वोट डालने गई थीं। दोनों पिता और बेटी साथ में मतदान डालकर वोट क्लिक कराते नजर आए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ