हाल में बॉलीवुड के किंग खान यानि शाह रुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स समेत देशभर से एक्टर को पूरे दिन बधाइयों का तांता लगा रहा।
ऐसे में SRK ने अपनी जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया। जहां बॉलीवुड समेत कई बड़े सितारे पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
शाह रुख के बर्थडे बाश में आलिया और रणबीर पहुंचे। आलिया ब्लैक शार्ट ड्रेस जबकि रणबीर व्हाइट शर्ट ब्लैक पेंट में हैंडसम नजर आए।
किंग खान की पार्टी में बेबो ने व्हाइट ड्रेस में अपने किलर लुक का जलवा बिखेरा। करीना व्हाइट गाउन में हॉट नजर आई।
90s ब्यूटी करिश्मा कपूर भी शिमरी ऑउटफिट में पार्टी की जान बनी हुई थीं। एक्ट्रेस को हर कोई एकटक निहारता रह गया।
बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी छाए रहे। दीपिका का शार्ट ड्रेस लुक और रणवीर का ब्लैक इन व्हाइट लुक शानदार था।
इस दौरान क्रिकेटर महेन्द सिंह धोनी भी नजर आए। ऑल ब्लैक लुक में माही डेशिंग लुक दे रहे थे।
शाह रुख की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स समेत आलिया की बहन शाहीन और मलाइका की सिस्टर अमृता अरोड़ा भी पहुंची थीं।