बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अपने लुक्स और फिटनेस के लिए जानी-जाती हैं।
शिल्पा शेट्टी को फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है। एक्ट्रेस 48 साल की उम्र में भी काफी ज्यादा फिट और खूबसूरत हैं।
आज हम आपको शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज बताएंगे। अगर आप भी 40 प्लस हैं तो शिल्पा शेट्टी की फिटनेस रूटीन को फॉलो करें।
अपनी बॉडी की फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी योग और एक्सरसाइज करती हैं। एक्ट्रेस अपने घर में ही वर्कआउट करती हैं।
डाइट की बात की जाए तो शिल्पा शेट्टी की डाइट में नो कार्ब होता है, यानी एक्ट्रेस अपनी डाइट में कम से कम कार्ब शामिल करती हैं।
सुबह के नाश्ते में शिल्पा शेट्टी अंडा, ब्रेड और फ्रूट्स खाती हैं। एक्ट्रेस अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखती हैं।
लंच में शिल्पा शेट्टी ब्राउन राइस, चिकन और उबली सब्जियां खाती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस छाछ या फिर दही का भी सेवन करती हैं।
शिल्पा शेट्टी रात का नाश्ता बहुत हल्का खाती हैं। खाने में एक्ट्रेस चिकन सूप और ग्रिल्ड वेजिटेबल का सेवन करती हैं।