Year Ender 2023: इस साल इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने लिए सात फेरे


By Shradha Upadhyay18, Dec 2023 06:52 PMjagran.com

साल 2023 बॉलीवुड कपल्स

साल 2023 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। बीते साल में कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे तो बहुत से लोगों के बीच दूरियां भी बनी।

बॉलीवुड जोड़ियां बनी

ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड जोड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं। जो साल 2023 में धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे।

कियारा-सिद्धार्थ

बॉलीवुड के टॉप मोस्ट हिट कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे।

अथिया-के एल राहुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर के एल राहुल संग 23 जनवरी 2023 को खंडाला स्थित फार्म हाउस में एक दूजे का हाथ थामा।

स्वरा-फहाद

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फहद अहमद संग 16 फरवरी को कोर्ट मैरिज के बाद रीति-रिवाजों से दिल्ली में शादी की। स्वरा ने 23 सितंबर बेटी राबिया को जन्म दिया।

परिणीति-राघव

बॉलीवुड की मोस्ट लविंग जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी साल 2023 में 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में ब्याह रचाया।

रणदीप-लिन

बॉलीवुड के फ्रेश कपल बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल में गर्लफ्रेंड रहीं लिन लैशराम से 29 नवंबर 2023 को मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों शादी की।

शिवालिका-अभिषेक

खुदा हाफिज एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय ने भी साल 2023 में 9 फरवरी को गोवा में डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग ग्रैंड वेडिंग की।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ