बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई तरह की फिल्में रिलीज होती हैं। जिसमें से ज्यादातर थियेटर्स पर तो कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी। वही सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ समय बाद ये मूवीज ओटीटी पर आ जाती हैं।
तो आज हम आपको ऐसी फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो कि थियेटर्स में रिलीज होने के बाद फ्लॉप रही, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद हिट हुई।
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा थियेटर्स पर अपना जादू नहीं चला पाई। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह टॉप 10 फिल्मों में से एक थी।
अक्षय कुमार की हाल में रिलीज हुई मूवी 'मिशन रानीगंज' सिनेमाघर के बाद ओटीटी पर आ चुकी है। वही बॉक्स ऑफिस पर खराब रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अब खूब देखा जा रहा है।
लाल बहादुर शास्त्री की मौत की साजिश पर आधारित फ़ीह फिल्म भी ओटीटी पर आने के बाद भी अपना जलवा दिखा पाई थी।
सनी देओल की फिल्म 'चुप' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन इसके बाद ओटीटी पर आने की बाद फिल्म को सफलता मिली।