चाय के दीवाने हैं बॉलीवुड की ये हस्तियां


By Akanksha Jain21, Mar 2023 08:00 AMjagran.com

चाय के दीवाने

भारत में हर घर में सुबह की शुरुआत चाय से होती है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे है जिन्हें चाय पीना बहुत पसंद है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में-

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय और नेशनल क्रश कार्तिक आर्यन को चाय पीना बहुत पसंद है, और इस बारे में एक्टर कई बार सोशल मीडिया पर बता चुके हैं।

करीना कपूर

वैसे तो करीना कपूर अपनी फिटनेस का ख़ास ख्याल रखती हैं लेकिन जब चाय की बारी आती है तो वो अपने आप को रोक नहीं पाती।

शहनाज गिल

शहनाज गिल अपने वेट लोस जर्नी को लेकर काफी चर्चित हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? इस जर्नी के दौरान भी एक्ट्रेस के दिन की शुरुआत चाय से होती थी।

तारा सुतरिया

तारा सुतरिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो नेचर के बीच चाय की चुस्कियां ले रही थी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी चाय की दीवानी हैं, हालांकि एक्ट्रेस दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीना ज्यादा पसंद करती हैं।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ भी चाय के मामले में अपने आप को रोक नहीं पाती। एक्ट्रेस दूध वाली चाय की जगह लेमन टी पीना पसंद करती हैं।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस को भी चाय पिने का बहुत शौक है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ