बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाई, लेकिन शमिता शेट्टी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आई मल्टी स्टारर फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद भी आज शमिता शेट्टी लग्जरी लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के पास पैसों की बिल्कुल भी कमी नहीं है।
शमिता शेट्टी एक एक्ट्रेस के अलावा इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उन्होंने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ एक फैशन डिजाइनर के रूप में काम शुरू किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमिता की कुल संपत्ति 1-5 मिलियन डॉलर है जो करीब 7.5 से 35 करोड़ रुपए तक होती है।
शमिता शेट्टी कुछ ब्रांड एंडोर्स भी करती है जिससे उनकी कमाई होती है, इसके अलावा एक्ट्रेस की कमाई रियलिटी शोज और एडवर्टाइजमेंट के जरिए होती है।
शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही अपनी लाइफ के बारे में अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं।
फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो इस मामले में भी शमिता शेट्टी किसी से भी पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।