मुंबई टेरर अटैक में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के लाइफ पर बनी इस फिल्म में 26/11 की घटना को काफी अच्छे से दिखाया गया हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
2015 में रिलीज हुई फैंटम कबीर खान द्वारा निर्देशित में बनी यह फिल्म इस अटैक का बदला लेने को दिखाती है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में कटरीना और सैफ ने लीड रोल निभाया हैं।
राम गोपाल ने मुंबई अटैक की काली रात को करीब से इस फिल्म के जरिये लोगों को देखने का मौका दिया है। मूवी में नाना पाटेकर के दमदार किरदार को लोगों द्वारा काफी पसं
वन लेस गॉड की कहानी उन विदेशी पर्यटकों पर आधारित है, जो 26/11 आतंकी हमले के शिकार हुए थे। फिल्म में कबीर सिंह, मिहिका राव, सुखराज दीपक ने लीड किरदार निभाया है।
2015 में रिलीज की गई 'द ताज महल' का निर्देशन निकोलस साडा ने किया हैं, इस फिल्म को आप यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
जी5 पर मौजूद होटल मुंबई में भी 26/11 को हुई इस दर्दनाक घटना को दिखाया गया हैं। फिल्म में अनुपम खेर और देव पटेल ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
2008 में हुए मुंबई टेरर अटैक पर बनी मुंबई डायरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। इस वेब शो के हर एपिसोड में हमले से जुड़े किस्से को अलग-अलग पार्ट्स में दिखाया गया है।