इन्वेस्टिगेशन पर आधारित हैं ये वेब सीरीज


By Ashish Mishra16, Aug 2023 11:53 AMjagran.com

इन्वेस्टिगेशन

कई लोग इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी वेब सीरीज को देखना काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी वेब सीरीज इन्वेस्टिगेशन पर बनीं हुई हैं?

मोटिवेशन

इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी वेब सीरीज को देखकर लोग मोटिवेट भी होती है। वह उन्हें इस क्षेत्र में आने के आने के लिए प्रेरित करती है।

भौकाल

भौकाल वेब सीरीज सत्य घटना पर आधारित है। इस सीरीज में एसएसपी नवीन सिखेड़ा के कार्य और उनके साहस के बारे में दिखाया गया है।

कालकूट

इस वेब सीरीज को लोगों को काफी प्यार मिला। इस सीरीज में एक एसिड अटैक इन्वेस्टिगेशन को दिखाया है।

पाताल लोक

इस सीरीज में एक लोकप्रिय पत्रकार संजीव की हत्या की साजिश के लिए कुछ आरोपियों पर इन्वेस्टिगेशन करने की कहानी को दिखाया गया है।

क्रिमिनल जस्टिस

इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी वेब सीरीज देखने के लिए क्रिमिनल जस्टिस का चयन कर सकते हैं। इसमें एक लड़का हत्या के मामले में पकड़ा जाता है।

फर्जी

इस वेब सीरीज में कई स्टार्स ने किरदार निभाए हैं। यह सीरीज नकली पैसा बनाने वालों पर इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है।

दहाड़

इस सीरीज में राजस्थान के एक छोटे से गांव में 27 महिलाएं गायब हो जाती हैं। यह मामला सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को मिलता है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ