ग्लोबल ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं ये फिल्मी सितारे


By Akanksha Jain17, May 2023 03:57 PMjagran.com

ब्रांड एम्बेसेडर

बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा भी कई जगह से पैसे कमाते हैं। वहीं इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो ग्लोबल ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं।

आलिया भट्ट

मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ग्लोबल ब्रांड गूची की ब्रांड एंबेसडर हैं।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अमेरिकन फैशन ब्रांड Guess की ब्रांड एंबेसडर हैं।

आदित्य रॉय कपूर

एक्टर आदित्य रॉय कपूर लाइफस्टाइल ब्रांड न्यूटीका के ब्रांड एंबेसडर हैं।

सुहाना खान

शाह रुख खान की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं। डेब्यू से पहले ही सुहाना कॉस्मेटिक कंपनी लैक्मे की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड का शहजादा कार्तिक आर्यन ग्लोबल ब्रांड अरमानी को प्रमोट करते हैं।

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस कोरियन स्क्रीन ब्रांड को प्रमोट करती हैं।

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ग्लोबल ब्रांड एलवी की ब्रांड एंबेसडर हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ