सिल्क साड़ी किसी शादी-फंक्शन में आपको सबसे अलग और रॉयल लुक देती है। अगर आप भी साड़ियों की शौकीन हैं और किसी भी खास मौके पर आपको साड़ी पहनकर खूबसूरत लगना चाहती हैं, तो इन सिल्क साड़ी से आइडिया ले सकती हैं।
माधुरी दीक्षित ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में काफी हसीन लग रही हैं। इस तरह की साड़ी खास मौके पर शानदार लुक देती है। आप भी ऐसी साड़ी से आइडिया लें।
आलिया भट्ट पिंक कलर की बनारसी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। साड़ी पर गोल्डन वर्क किया है, जो लुक पर चार चांद लगा देगा।
अगर आप हल्दी फंक्शन के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो इस येलो कलर की सिल्क साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें आप बहुत खूबसूरत नजर आएंगी।
नीता अंबानी का ये गोल्डन एंब्रॉयडरी वर्क सिल्क साड़ी लुक को रॉयल बना देगा। इस तरह की साड़ी शादी पहनकर आप जेठानी और ननद को भी फेल कर देंगी।
सिल्क साड़ियों में रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी खूब ज्यादा पसंद की जाती है। यह लुक को क्लासी और गॉर्जियस बना देंगी। आप भी किसी भी फंक्शन में ऐसी साड़ी ट्राई करें।
अगर आप भी ब्लैक लवर हैं और ब्लैक कलर की साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं, तो इस तरह की गोल्डन ब्लैक चेक साड़ी को स्टाइल करना न भूलें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram