टीवी की अनुपमा रूपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है। 47 की उम्र में भी एक्ट्रेस एकदम हसीन लगती हैं।
रूपाली गांगुली के पास साड़ी का कमाल कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे 47 प्लस महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
रूपाली ग्रीन कलर की बांधनी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी डेली वियर के लिए बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करें।
अगर आप शादी-फंक्शन के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस जैसी हैवी बॉर्डर वर्क साड़ी को चुनें। इसे पहनकर आप महफिल का लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
अनुपमा ने स्काई ब्लू कलर की सीक्वेंस साड़ी पहनी है। इस साड़ी में वह बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल करें।
पिंक कलर की रेडी टू वियर साड़ी में रूपाली काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी को पहनने में कम समय लगता है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करके महफिल का जान बन जाएंगी।
अनुपमा की ये ब्राउन कॉटन साड़ी क्लासी और एलिगेंट लुक दे रही है। इस तरह की साड़ी हर मौके पर खास लुक देती हैं। ऐसी साड़ी को पहनकर आप भी खूबसूरत लगेंगी।
दोस्त की शादी-फंक्शन में जाने के लिए अनुपमा की ये मिरर वर्क साड़ी बेस्ट है। आप उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rupaliganguly)