रोजाना खाली पेट पिएं मोरिंगा का पानी, मिलेंगे बेहतरीन फायदे


By Priyam Kumari09, Feb 2025 11:27 AMjagran.com

मोरिंगा पोषक तत्व से भरपूर

मोरिंगा कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। इसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है। यह सब्जी औषधि के रूप में भी काम करती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मोरिंगा का पानी पीने के फायदे

रोजाना सुबह खाली पेट मोरिंगा का पानी पीने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं मोरिंगा का पानी पीने के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में।

वेट लॉस में मददगार

मोरिंगा की पत्तियों में फाइबर होता है, जिससे वेट लॉस होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मोरिंगा का पानी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही, ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

मोरिंगा का पानी सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इस पानी में मौजूद विटामिन ऑक्सीडेटिव और एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेस को कम करता है, स्किन को मुलायम और बालों को भी मजबूत बनाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

मोरिंगा का पानी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी व एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर की हेल्थ को बेहतर बनाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

हार्ट हेल्थ बेहतर बनाए

हार्ट हेल्थ के लिए भी मोरिंगा का पानी कई तरीके से फायदेमंद साबित होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और ब्लड प्रेशर में सुधार करता है। वहीं, हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva