वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो कुछ नया ट्राई करना तो बनता है। अब तक आपने डेट्स पर वेस्टर्न ड्रेसेज तो बहुत पहनी होंगी, लेकिन क्यों न इस बार कुछ देसी ट्राई किया जाए?
इस वैलेंटाइन पर देसी लुक में तड़का लगाने के लिए आप सेलेब्स के साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं हसीनाओं के हॉट साड़ी लुक्स पर।
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी अदाओं से सभी को घायल कर देती हैं। एक्ट्रेस ने रेड झटैक ब्लाउज के साथ स्टाइलिश साड़ी पहनी है। इस तरह की साड़ी पार्टी में हॉट लुक देंगी। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा साड़ी में तो कहर ढाती हैं। इस वैलेंटाइन पार्टी पर एक्ट्रेस का ये रेड एंड व्हाइट पोल्का प्रिंट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप अपने पार्टनर की नींदे उड़ा सकती हैं।
फैशन क्वीन दीपिका पादुकोण का हर लुक बेहद कमाल का होता है। इस फोटो में उन्होंने व्हाइच साड़ी को ग्रेसफुली कैरी किया है, जिसमें वह काफी सेसी लग रही हैं। उनका ये लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।
आलिया भट्ट अपनी साड़ी लुक्स को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहती हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की सिंपल साड़ी पहनी है, जो उनके लुक को क्लासी और ग्लैमरस बना रहा है। आप चाहें तो उनके इस लुक को कॉपी करके पार्टी में तहलका मचा सकती हैं।
अगर आप वैलेंटाइन पार्टी में सिंपल और सोबर दिखना चाहती हैं, तो तमन्ना भाटिया के जैसी रेड कलर की साड़ी को स्टाइल करें। आप एक्ट्रेस की तरह हॉलटर नेक ब्लाउज पेयर करके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
हॉट शिमरी साड़ी में जान्हवी कपूर बहुत ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं। आप भी ऐसी साड़ी से आइडिया ले सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram