बॉलीवुड की फिल्में बड़े पर्दे पर जितनी शानदार लगती हैं, उनके पीछे कलाकारों और मेकर्स की बहुत मेहनत भी लगती है। फिल्म की कहानी में जितना ध्यान दिया जाता है, उतना ही स्टार्स के कॉस्ट्यूम पर।
बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही भारी-भरकम कॉस्ट्यूम्स पहनकर बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरा है। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में।
इस लिस्ट में सबसे पहले माधुरी दीक्षित का नाम शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फिल्म देवदास में लगभग 10 किलो का लहंगा पहना था।
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के चन्ना मेरेया गाने में 17 किलों का लहंगा कैरी किया था। वहीं, उन्होंने तीन किलो की ज्वेलरी भी पहनी थी।
आपको बता दें कि इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने फिल्म जोधा अकबर में लगभग 3.5 किलो का शादी का जोड़ा पहना था।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में लगभग 20 किलो का आर्मर यानी कवच कैरी किया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्म पुली में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया गोल्डन गाउन कैरी किया था, जो लगभग 20 किलो का था।
करीना कपूर खान ने फिल्म की एंड का का गाना हाई हील्स में 32 किलो का लहंगा स्टाइल किया था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb