शादी या फिर किसी फंक्शन में जाने का नाम सुनते ही महिलाएं काफी एक्साइटेड हो जाती हैं। ऐसे में वह खुद को सबसे खूबसूरत दिखने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं। वह शादी में जाने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।
अगर आप भी किसी खास की शादी में जाने के लिए लहंगा चुनने में कंफ्यूज हो रही हैं, तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ लहंगे के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
पिंक कलर के बनारसी सिल्क लहंगे में तृप्ति डिमरी काफी रॉयल लुक दे रही हैं। इस तरह के लहंगे आप भी देवर या किसी खास की शादी में पहनकर कहर ढा सकती हैं।
डायना पेंट गोल्डन कलर के मिरर वर्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके शादी में सबसे जुदा नजर आ सकती हैं।
अगर आप शादी या रिसेप्शन पार्टी में लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो इस थ्रेड वर्क लहंगा से आइडिया लें। खुशी कपूर ने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया है।
दीपिका का ये गोटा पट्टी वर्क लहंगा शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे लहंगे लुक को शानदार बना देते हैं। आप इस तरह के लहंगे का एक बार जरूर ट्राई करें।
शिल्पा शेट्टी ऑरेंज कलर के हैवी एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा में काफी प्यारी लग रही हैं। उनका ये लुक महफिल में चार चांद लगा देगा। आप भी ऐसे लहंगे को ऑप्शन में रख सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram