Monalisa के खूबसूरत सूट्स चुनें, हर मौके पर दिखेंगी खास


By Akshara Verma22, Jan 2025 09:00 AMjagran.com

Monalisa के खूबसूरत सूट्स

फंक्शन हो या शादी, लड़कियों को हमेशा सुंदर और अट्रैक्टिव दिखना पसंद होता हैं। अगर आप भी इन लड़कियों में से एक हैं। तो आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के खूबसूरत हैवी और डिजाइनर सूट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

फलोरल सूट

आप किसी पार्टी में इस सिंपल और फलोरल सूट के साथ हैवी नेकलेस पहनकर काफी अट्रैक्टिव लुक ले सकती हैं। इस सूट के साथ टाइट बन हेयर स्टाइल आपको रानी जैसा लुक देगा।

ब्लैक सूट

ब्लैक सूट के साथ स्ट्रेट पेंट का कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लग रहा हैं। फुल स्लीव्स के साथ इसकी चुन्नी का लुक एकदम खिलकर आ रहा है। आप इस सूट को ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं।

डिजाइनर स्कर्ट सूट

Monalisa का यह डिजाइनर स्कर्ट सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है। नई-नवेली दुल्हनें अपनी शादी के अगले दिन इसे पहनकर घर की सारी रस्में कर सकती हैं। साथ ही, ससुराल वालो को अपना दिवाना बना सकती हैं।

प्लाजो विद प्रिंटेड सूट

आप इस सूट को कर्ली हेयर स्टाइल और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ पहनकर ग्लैमरस लुक ले सकती हैं। एक्ट्रेस की चुन्नी देखने में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

स्टाइलिश स्लीव्स सूट

Monalisa इस सूट में एकदम स्संकारी बहु जैसी लग रही हैं। आप एक्ट्रेस के इस सूट के साथ टाइट बन हेयर स्टाइल बनाकर खूबसूरत लुक कैरी कर सकती हैं।

अनारकली सूट

यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के इस अनारकली डिजाइनर सूट को गॉर्जियस लुक लेने के लिए खूबसूरत है। इसे आप हैवी इयररिंग्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

Monalisa के स्टाइलिश और डिजाइनर सूट ट्राई करें। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें Jagran.Com के साथ। Image Credit: Instagram (@Monalisa)