ईद के दिन हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखाई दे। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।
अगर आप ईद पर लहंगा स्टाइल करना का सोच रही हैं, तो सेलेब्स के इन फैंसी लहंगा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं लहंगे डिजाइन पर।
ईद के खास मौके पर कियारा आडवाणी के जैसा वेलवेट लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसमें आपका लुक सिंपल और सोबर नजर आएंगा।
शेफाली जरीवाला ने पिंक कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना है, जिसके साथ स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके ईद पर खूबसूरत दिखाई देंगी।
अगर आपका अभी-अभी निकाह हुआ है, तो आप इस तरह के सिल्क लहंगा को ईद के दिन पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसके साथ आप गोल्डन ज्वेलरी स्टाइल करें।
कंगना रनौत के पास लहंगा का शानदार कलेक्शन है। वह फ्लोरल प्रिंट लहंगा में अप्सरा जैसी लग रही हैं। अगर आप ईद पर लहंगा पहनना की सोच रही हैं, तो उनका ये लुक रीक्रिएट करें।
माधुरी दीक्षित का ये हैवी जरी वर्क लहंगा ईद के लिए एकदम परफेक्ट है। इस तरह के लहंगे को हैवी नेकलेस के साथ पेयर करके लुक में चार चांद लगाएं।
अगर आप ईद के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं, तो कटरीना कैफ के जैसा एंब्रॉयडरी लहंगा से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने लुक को सिंपल रखने के लिए प्लेन फुल स्लीव ब्लाउज पेयर किया है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram