Maha Shivratri पर दिखेंगी सबसे खास, चुनें सेलेब्स जैसी साड़ियां


By Priyam Kumari21, Feb 2025 02:00 PMjagran.com

महिलाओं के लिए साड़ी टिप्स

शादी हो या पार्टी साड़ी हर फंक्शन के आउटफिट के लिए बेस्ट है। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो हर उम्र की लड़की-महिला पहनना पसंद करती हैं।

महाशिवरात्रि पर पहनें साड़ी

कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो सेलेब्स के इन साड़ी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

माधुरी दीक्षित

महाशिवरात्रि के खास मौके पर माधुरी दीक्षित के जैसी येलो कलर की फ्लावर प्रिंटेड साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपके लुक को खास बना देगी।

आलिया भट्ट

व्हाइट कलर की फ्लावर प्रिंट साड़ी में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ चोकर नेकलेस पेयर करके आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

रूपाली गांगुली

महाशिवरात्रि के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो आप रूपाली गांगुली की ये मिरर वर्क साड़ी को ट्राई करें। इसमें आप खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आएंगी।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने रेड कलर की बॉर्डर साड़ी पहनी है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं। आप भी उनके इस लुक को महाशिवरात्रि पर रीक्रिएट करें।

जान्हवी कपूर

महाशिवरात्रि के मौके पर सबसे खास दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की सिंपल फ्लोरल साड़ी को जरूर ट्राई करें। इस तरह की साड़ी लुक को शानदार बना देती हैं।

शिल्पा शेट्टी

अगर आप साड़ी में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की ये स्टाइलिश साड़ी को ऑप्शन में रखें। इस साड़ी में एक्ट्रेस का लुक बहुत कमाल का लग रहा है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram