टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी एक्टिंग से साथ ही फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती रहती हैं।
अंकिता लोखंडे काफी खूबसूरत साड़ियां स्टाइल करती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप साड़ी गिफ्ट आइडिया ले सकती हैं।
एक्ट्रेस ब्लू कलर की कांजीवरम साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह की साड़ियां गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं। आप भी अपनी ननद को ऐसी साड़ी देकर मनमुटाव दूर कर सकती हैं।
इन दिनों ग्लिटर साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। अगर आप ननद को साड़ी गिफ्ट करना का सोच रही हैं, तो इस तरह की साड़ी को चुन सकती हैं।
अगर आप अपनी ननद बनारसी सिल्क साड़ी गिफ्ट करती हैं, तो वह बहुत खुश हो जाएंगी। इस तरह की साड़ी दिखने में बहुत खास होती है और रॉयल लुक देती हैं।
आप शादी के किसी फंक्शन में ननद को अंकिता जैसी बंधेज साड़ी तोहफे में दे सकती हैं। ऐसी साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।
रेड कलर की टिशू सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं। इस तरह की साड़ी हर मौके पर खास लुक देती हैं। आप भी गिफ्ट के लिए ऐसी साड़ी को ऑप्शन में रख सकती हैं।
अगर आप ननद को हैवी साड़ी गिफ्ट नहीं करना चाहती हैं, तो इस तरह की चंदेरी साड़ी को चुन सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@lokhandeankita)