चाहे कोई भी उम्र हो महिलाओं को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है। शायद ही कोई महिला होगी, जिसके पास लिपस्टिक का कलेक्शन नहीं होगा।
कई बार लिपस्टिक रखे-रखे पुरानी हो जाती है और उसे दोबारा लगाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप इन हैक्स की मदद से पुरानी लिपस्टिक को रीयूज कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।
अगर आपको अपनी पुरानी लिपस्टिक का कलर पसंद नहीं है, तो लिपस्टिक को पिघलाकर उसमें पसंदीदा रंग का थोड़ा आईशैडो पाउडर मिक्स करें। ऐसा करना से एक नया कलर बन जाएगा।
अगर आप एक ही लिपस्टिक को लगाकर बोर हो गई हैं, तो दो या दो से अधिक रंग को मिक्स करके एक नया शेड तैयार करें।
आप अपनी पुरानी फेवरेट लिपस्टिक को ब्लश के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पुरानी लिपस्टिक खराब नहीं होगी।
अपनी पुरानी लिपस्टिक को आप लिप बाम में बदलकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको एक नया शेड का टिंटेड लिप बाम मिल जाएगा।
अगर आपकी लिपस्टिक पुरानी हो गई है और उसे लगाने का मन नहीं करता है, तो ऐसे में आप इसे बच्चों को दे सकते हैं। बच्चे लिपस्टिक को वैक्स या पेंसिल कलर की तरह यूज कर सकते हैं।
आप पुरानी लिपस्टिक को रीयूज करने के लिए नारियल के तेल में लिपस्टिक को मिलाकर लिक्विड लिपस्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva