Painkiller खुद से खाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari19, Feb 2025 04:04 PMjagran.com

पेन किलर होता है हानिकारक

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में दर्द, स्ट्रेस, सिर दर्द और थकान होने पर अक्सर लोग खुद से ही दर्द कम करने वाली पेन किलर दवाएं खा लेते हैं।

पेन किलर खाने के नुकसान

आपको बता दें कि यह आदत सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। अगर आप भी बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर ले लेते हैं, तो चलिए आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे पेन किलर लेने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

दिल से जुड़ी समस्याएं

अगर आप नॉर्मल दर्द में भी पेन किलर का सेवन करते हैं, तो दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा दवाएं खाने से हाई अटैक, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

किडनी-लिवर पर असर

अगर आप हर छोटे-मोटे दर्द पर ज्यादा पेन किलर खाते हैं, तो यह किडनी और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मेंटल हेल्थ पर प्रभाव

पेन किलर ज्यादा लेने से मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकता है। इससे डिप्रेशन, चिंता और नींद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी और साइड इफेक्ट्स

हर व्यक्ति की बॉडी टाइप अलग होती है और पेन किलर खाने से कई तरह के रिएक्शन हो सकते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह से त्वचा पर रैशेज, एलर्जी और सांस लेने में तकलीफ हो सकते हैं।

पेट की समस्याएं

बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण एसिडिटी, पेट में अल्सर और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।

प्रेग्रेंसी में हानिकारक

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द की दवा नहीं खाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपके होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva