बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। उनकी फिटनेस का हर कोई कायल हो जाता है।
दरअसल, एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए न सिर्फ जिम में घंटों पसीना बहाती हैं, बल्कि कुछ मॉर्निंग ड्रिंक का सेवन करती हैं।
इसके अलावा, वह योग से भी वो खुद की फिटनेस का ख्याल रखती हैं। साथ ही वो अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।
तमन्ना बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नेचुरल ड्रिंक्स पीती हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल कर खुद को एक्टिव और फिट रख सकते हैं।
तमन्ना रोज सुबह एक हेल्दी ड्रिंक नींबू और दालचीनी के पानी का सेवन करती हैं। यह ड्रिंक शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए आपको इसके फायदे के बारे में बताएंगे।
नींबू और दालचीनी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर को भी साफ करता है।
दालचीनी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा होता है। इसके अलावा, ब्लड शुगर के लेवल को भी मेंटेन करता है।
अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन करें। यह वजह को कम करने में मदद करता है।
इसी तरह की तमाम जानकारियों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@tamannaahspeaks) & Canva