साल 2024 में इन एक्टर्स का रहा दबदबा


By Priyam Kumari10, Dec 2024 06:21 PMjagran.com

बॉक्स ऑफिस पर बने नए रिकॉर्ड

कुछ दिनों में साल 2024 खत्म होने वाला है। ये साल किसी के लिए खुशियां लेकर आया, तो किसी के लिए दुखों का पहाड़। इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

इन एक्टर्स ने मचाया धमाल

साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी खास रही है, क्योंकि इस साल कई दमदार फिल्मों में सिनेमाघरों में दस्तक दीं। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा हिट फिल्में से बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया।

कार्तिक आर्यन

इस साल कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, उन्होंने 2024 में दो जबरदस्त फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर 89.2 करोड़ की कमाई की है। वहीं, भूल भुलैया 3 ने 366.4 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया है। इन दोनों फिल्मों में उनका अलग रूप देखने को मिला।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार साल में चार फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस साल उनकी 3 फिल्में थिएटर में पहुंची थीं। सबसे ज्यादा बड़े मियां छोटे मियां ने 102.4 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, सरफिरा- 33.8 करोड़ और खेल खेल में ने 54.8 करोड़ का कारोबार किया। इसमें से कुछ ही ने टीआरपी हासिल की।

राजकुमार राव

इस लिस्ट में राजकुमार राव सबसे आगे नजर आए हैं। उन्होंने इस साल 4 फिल्मों में काम किया। ये साल राजकुमार राव के लिए बहुत खास रहा है। एक्टर ने सबसे ज्यादा स्त्री फिल्म से कमाई की है। बता दें कि स्त्री फिल्म ने 852.4 करोड़, श्रीकांत ने 60.6 करोड़, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने 56.8 करोड़ और मिस्टर एंड मिसेज माही ने 51.8 करोड़ का कारोबार किया है।

अजय देवगन

2024 में अजय देवगन ने भी 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस के नाम की है, जिसमें से सिर्फ दो ही रेस में आई निकली हैं। इस साल फिल्म औरों में कहां दम था- 358.8 करोड़, सिंघम अगेन- 358.8 करोड़, शैतान- 213.8 करोड़ और मैदान- 68.6 करोड़ का कारोबार किया।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb & Instagram