मार्केट में कई तरह के ब्लाउज डिजाइन मिलते हैं। जिनमें से हैवी ब्रेस्ट पर अलग ब्लाउज डिजाइन और स्मॉल ब्रेस्ट पर अलग ब्लाउज डिजाइन होते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जो कि स्मॉल ब्रेस्ट को हैवी लुक देंगे
इस तरह के स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन स्मॉल ब्रेस्ट को हैवी लुक देने के साथ अट्रैक्टिव भी बनाते हैं। आप इसे अपने लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।
यदि आप नार्मल ब्लाउज पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस तरह का हेक्सागॉन ब्लाउज डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको हॉट लुक देगा।
इस तरह के ब्रॉड नेक ब्लाउज स्मॉल ब्रेस्ट को हैवी लुक देते हैं। ऐसे में आप साड़ी या लहंगे किसी के भी साथ इन्हें पेयर कर सकती हैं।
आपको यदि खुद को सिंपल लुक के साथ अट्रैक्टिव लुक देना है, तो आप ऐसा स्क्वेयर नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।
साड़ी के साथ वी नेक ब्लाउज खूब जचते हैं। वही ये ब्लाउज डिजाइन स्मॉल ब्रेस्ट को हैवी और गॉर्जियस लुक देते हैं। ऐसे में आप इससे भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
स्मॉल ब्रेस्ट के लिए ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी अच्छा ऑप्शन है। इसे आप चाहे तो साड़ी या लहंगे सबके साथ कैरी कर सकती हैं।
डीपनैक ब्लाउज आपके लुक को बोल्ड बनाते हैं। ऐसे में स्मॉल ब्रेस्ट पर आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप फ्रंट में प्लेट्स डिजाइन भी दे सकती हैं।