भाग्यश्री 90 के दशक की अभिनेत्री हैं। जिन्होंने सलमान खान संग फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपना जलवा कायम नहीं रख सकी।
अभिनेत्री इन दिनों इंडस्ट्री से दूर अपने फिटनेस, स्किन, डाइट और स्टाइलिश लुक्स से सेंसेशन बनी रहती हैं। 55 साल की भाग्यश्री इस उम्र में भी बेहद हॉट दिखती हैं।
भाग्यश्री के एथनिक ऑउटफिट काफी खूबसूरत होते हैं। वही इंडियन लुक में वो बेहद गॉर्जियस लगती हैं।
आज हम आपको 90s ब्यूटी का खूबसूरत लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 प्लस इस वेडिंग सीजन कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
ब्लैक कलर के नेटिड लहंगे में डीपनैक ब्लाउज में भाग्यश्री गॉर्जियस नजर आ रही हैं। ये 50 प्लस के लुक को एकदम जवां बना देगा।
इस तरह के सिल्वर फुल वर्क लहंगे हर उम्र पर खूब जचते हैं। आप भी इसे कॉपी करके खुद को अप्सरा बन सकती हैं।
बनारसी लहंगे वेडिंग में एकदम रॉयल लुक देते हैं। वही 50 भाग्यश्री की तरह प्रिंटेड लहंगे कुंदन ज्वैलरी में शाही लग रही हैं।
आप यदि कुछ सिंपल सोबर कैरी करने का सोच रही हैं। तो एक्ट्रेस का ब्लैक रफल नेटिड लहंगा बेस्ट ऑप्शन है। ये 50 प्लस को हॉट लुक देगा।