आउटफिट्स बॉलीवुड इंडस्ट्री की गॉर्जियस एक्ट्रेस Nora Fatehi अपनी हसीन अदाओं को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनके ब्लैक आउटफिट्स लड़कियों का दिल जीत लेते हैं। आप भी पार्टी के लिए Nora के ब्लैक आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर शोल्डर क्लासी ड्रेस को टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल किया है। आप प्रोफेशनल फैशन इवेंट में इस ड्रेस को कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
Nora इस कैजुअल आउटफिट में बेहद क्लासी लग रही हैं। कॉलेज और ऑफिस गर्ल्स लाइट मेकअप के साथ इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
पार्टीज में बॉसी लुक के लिए आप एक्ट्रेस के लुक को ट्राई कर सकती हैं। मैसी बन हेयर स्टाइल इस लुक में चार चांद लगा सकता है।
एक्ट्रेस की इस ड्रेस को आप पार्टी में हॉट और सेसी लुक के लिए पहन सकती हैं। साथ ही, आप डार्क मेकअप करके अपनी पर्सनैलिटी को महफिल में नोटिस करवा सकती हैं।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में डिसेंट के साथ क्लासी लुक लेने की सोच रही हैं, तो यह आउटफिट आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। यह देखने में बेहद अट्रैक्टिव है। आप गोल्डन चंकी ज्वेलरी के साथ लुक को स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने खुले बालों और क्लासी गोल्डन इयररिंग्स के साथ ड्रेस को स्टाइल किया हैं। आप कर्ली हेयर स्टाइल के साथ एक्ट्रेस की ड्रेस को क्लब पार्टीज में गॉर्जियस लुक लेने के लिए पहन सकती हैं।
यंग गर्ल्स पार्टीज में पहनने के लिए एक्ट्रेस के इन ब्लैक आउटफिट्स को चेकआउट मार सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@norafatehi)