Birthday Special: Alia Bhatt ने इन 5 फिल्मों में निभाए धांसू किरदार


By Shradha Upadhyay15, Mar 2024 09:00 AMjagran.com

आलिया भट्ट 31वां जन्मदिन

बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस और डिंपल गर्ल आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में देशभर से उनको बधाइयां मिल रही हैं।

आलिया शानदार फिल्में

साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने अपने करीब 12 साल के करियर में कई शानदार फिल्में दीं।

आलिया धांसू किरदार

ऐसे में आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के फिल्मों में धांसू किरदारों को दिखाने जा रहे हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली की साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया ने 'गंगूबाई' का शानदार रोल प्ले किया था।

हाईवे

आलिया भट्ट ने फिल्म 'हाईवे' में वीरा नाम की बहादुर लड़की का किरदार निभाया था। 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म हरियाणा में महिलाओं के साथ हो रही वारदातों पर बनी थी।

आरआरआर

एस.एस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में आलिया सीता के रोल में नजर आई थी। दर्शकों को उनका ये कैरेक्टर बेहद पसंद आया था।

राजी

आलिया भट्ट के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजी' में अभिनेत्री ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। आजतक फैंस उनके इस रोल को नहीं भुला पाए हैं।

डार्लिंग

आलिया की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जिसमें उनके बोल्ड महिला वाले किरदार ने फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म घरेलू हिंसा का शिकार महिला पर बेस्ड थी। लेकिन आलिया मूवी में पति के अत्याचार से परेशान होकर बदला लेती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ