सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों अपने अंतिम सफर की ओर बढ़ रहा है। 28 जनवरी 2024 को इसका ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है।
ऐसे में अब हाल में विक्की जैन के घर से बेघर होने के बाद शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इन सभी के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
फिनाले से पहले शो के अंदर जिन टॉप 5 ने अपनी जगह बनाई हैं। उनमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुखी, अभिषेक, मन्नारा और अरुण मशेट्टी का नाम शामिल है।
वही इस आखिर हफ्ते में घर के अंदर बचे 5 कंटेस्टेंट्स में से सभी की बारी-बारी से पूरी बिग बॉस जर्नी दिखाई जा रही है।
बिग बॉस सीजन 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट के बाद अब फैंस को टॉप 3 में कौन से कंटेस्टेंट जगह बनाते हैं। उनको देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टॉप 3 में मुनव्वर, अभिषेक और अंकिता का नाम सामने आ रहा है।
इसके अलावा ग्रैंड फिनाले के दिन किसी 2 सदस्यों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वोटिंग के अनुसार मुनव्वर और अभिषेक शामिल हो सकते हैं।
वही 28 जनवरी को आप शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बिग बॉस सीजन 17 का लाइव प्रसारण जियो सिनेमा, वूट या फिर कलर्स और देख सकते हैं।