बिग बॉस सीजन 17 अब ग्रैंड फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में फैंस इन दिनों फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल में अभी अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन मिड वीक एविक्शन में घर से बेघर हुए हैं। ऐसे में अब टॉप 5 प्रतिभागी फिनाले की रेस में शामिल हुए हैं।
इसके साथ ही मन्नारा, मुनव्वर, अरुण, अंकिता और अभिषेक इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं।
टॉप 5 कंटेस्टेंट के बाद शो को टॉप 3 कंटेस्टेंट की तलाश है। ऐसे में टॉप 3 सदस्यों के नाम ने फैंस को चौंका दिया है।
वही रिपोर्ट्स के अनुसार टॉप 3 की रेस में पहले पर मुनव्वर, दूसरे पर अभिषेक और तीसरे पर मन्नारा हैं। ऐसे में अंकिता लोखंडे टॉप 3 की रेस से बाहर हो सकती हैं।
इसके साथ ही अभी बाकि बचे सभी फाइनलिस्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में अभी ये कहना बेहद मुश्किल है कि कौन शो का विजेता बनेगा।
फिलहाल वोटिंग ट्रेंड को देखा जाए तो मुनव्वर फारुखी सबसे फर्स्ट पोजीशन पर चल रहे हैं।