Bigg Boss 17: Ankita से Mannara तक, कंटेस्टेंट्स ने वसूली मोटी रकम


By Akanksha Jain18, Oct 2023 06:03 PMjagran.com

बिग बॉस 17

टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस का सीजन 17 शुरू हो चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि इस सीजन के लिए किसने कितनी मोटी रकम वसूली।

मन्नारा चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। एक्ट्रेस ने 1 हफ्ते के 15 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

मुन्नावर फारूकी

फेमस स्टेंडअप कॉमेडियन मुन्नावर फारूकी हर किसी के चहेते हैं। मुन्नावर को हर हफ्ते 7-8 लाख की फीस दी जा रही है।

अंकिता और विक्की

रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 17 के लिए अंकिता लोखंडे हर हफ्ते 12 लाख और उनके पति विक्की जैन हर हफ्ते 5 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं।

ऐश्वर्या और नील

बिग बॉस 17 में फेमस कपल ऐश्वर्या और नील की भी एंट्री हुई है। शो के लिए ऐश्वर्या 12 लाख और नील 7 लाख रुपए ले रहे हैं।

अभिषेक कुमार

बिग बॉस 17 के एंग्री बर्ड यानी अभिषेक कुमार हर हफ्ते 5 लाख रुपए ले रहे हैं। एक्टर अक्सर घर में गुस्सा करते ही दिखते हैं।

जिग्ना वोरा

अब अगर बात की जाए जिग्ना वोरा की तो जिग्ना हर हफ्ते की 7 लाख रुपए फीस ले रही हैं।

अनुराग डोभाल

सोशल मीडिया सेंसेशन अनुराग डोभाल एक शानदार ब्लॉगर और राइडर हैं। अनुराग शो के लिए हर हफ्ते 7.5 लाख रुपए ले रहे हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ