सिगरेट और बीड़ी जैसी चीजें शरीर के लिए कितनी खतरनाक हैं ये उनके पैकेट पर ही छपा होता है।
जब आप इसका कश ले रहे होते हैं, उस समय आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को दावत दे रहे होते हैं।
हालांकि ये कितनी घातक है इसे जानने के बाद भी इसे पीने के शौकीन इन्हें नहीं छोड़ पाते।
ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि आखिर बीड़ी ज्यादा खतरनाक होती होगी या सिगरेट? चलिए आज इस सवाल का जवाब जान लेते हैं।
बीड़ी एक ज्वलनशील तंबाकू उत्पाद है। इसके धुएं में सिगरेट के मुकाबले 3 से 5 गुना ज्यादा निकोटिन होता है। जो खतरनाक होता है।
बीड़ी पीने से मुंह, फेफड़े, पेट और ग्रासनली के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बीड़ी पीने वालों को सिगरेट पीने वालों की अपेक्षा बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा होता है।
यदि बात अपने देश की करें तो हमारे देश में धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्या है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीड़ी का चलन जोखिम से भरा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लगभग 267 मिलियन वयस्क लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।
अगर आप बीड़ी या सिगरेट का सेवन करते हैं तो आज ही इसे छोड़ें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com