हर रंग की साड़ी संग जचेंगे Bhumi के मॉडर्न व्हाइट ब्लाउज


By Shradha Upadhyay23, Sep 2024 05:28 PMjagran.com

हिट और हॉट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। जो अपने फैशन सेंस से भी इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं। उनका हर लुक यूनिक होता है।

भूमि पेडनेकर व्हाइट ब्लाउज

आज हम आपको फैशन डीवा भूमि के कुछ डिफरेंट स्टाइल मॉडर्न व्हाइट ब्लाउज दिखाएंगे। जिन्हें आप हर किसी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

भूमि नेटिड ब्लाउज

हाल में अभिनेत्री ने ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी के संग व्हाइट कलर का फुल स्लीव्स नेटिड ब्लाउज पहना हुआ है। जो उनके लुक को स्मार्ट बना रहा है।

हाल्टर नेक ब्लाउज

भूमि का व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी के संग हाल्टर नेक मैचिंग ब्लाउज काफी बोल्ड लुक दे रहा है। आप इसे किसी और भी कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

हाई नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस का व्हाइट हाई नेक ब्लाउज अट्रैक्टिव लग रहा है। ऐसे डिजाइन किसी भी पैटर्न की साड़ी के संग कैरी किए जा सकते हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज

भूमि ने सफेद रंग के लहंगे संग डीप वी नेक ब्लाउज पेयर किया हुआ है। जिसमें आप डीवा का गॉर्जियस लुक देख सकती हैं।

ट्यूब ब्लाउज डिजाइन

आप डीवा के इस लांग जैकिट स्टाइल ट्यूब ब्लाउज से भी आइडिया ले सकती हैं। ऐसे ब्लाउज हर साड़ी के संग आपका नूर बढ़ा देंगे।

ब्रॉड नेक ब्लाउज

यदि फेस्टिव सीजन में आप भी एक्ट्रेस की तरह हॉट दिखना चाहती हैं तो अपनी किसी साड़ी के संग ऐसा सिल्वर वर्क ब्रॉड नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ