बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका हर एक लुक काफी स्टाइलिश होता है।
भूमि एथनिक आउटफिट के साथ मॉडर्न ब्लाउज पेयर करती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
चौड़े कंधे वाली महिलाओं पर ऐसे कोर्सेट ब्लाउज खूब जचती हैं। अगर आप साड़ी में पेट छुपाना चाहती हैं, तो भूमि का ये ब्लाउज कॉपी करें।
सिंपल साड़ी को हैवी और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही मिरर वर्क ब्लाउज कैरी करें। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
चौड़े कंधे वाली महिलाएं प्लेन की जगह, हॉल्टर नेक ब्लाउज ट्राई करें। यह आपके लुक को क्लासी और गॉर्जियस बना देगा।
भूमि ने लहंगा के साथ हाई नेक ब्लाउज पेयर किया है। आप भी उनकी तरह ऐसे ब्लाउज डिजाइन अपने टेलर से सिलवाएं।
अपने साड़ी लुक को ग्लैमरस और सेसी बनाने के लिए वी नेक ब्लाउज चुनें। इस तरह के ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट पर खूब जचती हैं।
एक्ट्रेस ने क्लीवेज फ्लॉन्ट करने के लिए ब्रालेट ब्लाउज साड़ी के साथ पेयर किया है। आप भी उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@bhumipednekar)