हरतालिका तीज पर भोजपुरी क्वीन से लें इंस्पिरेशन


By Priyam Kumari21, Aug 2025 12:07 PMjagran.com

Bhojpuri Queen अक्षरा सिंह

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह मनोरंजन जगत की जानी मानी हसीनाओं में से एक हैं।

Akshara Singh के देसी लुक्स

अक्षरा सिंह वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन ड्रेस में ब्यूटीफुल लगती हैं। उनके पास एक से बढ़कर से देसी आउटफिट हैं।

तीज के लिए फैशन टिप्स

अगर आप हरतालिका तीज के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।

रफल साड़ी

अक्षरा येलो कलर की रफल साड़ी में ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस तरह की साड़ी तीज पर आपको स्टाइलिश लुक देगी।

अनारकली सूट

नई दुल्हन हरतालिका तीज पर सबसे हटके दिखने के लिए अनारकली सूट को भी चुन सकती हैं। इसके साथ हैवी इयररिंग्स कैरी करें।

एंब्रॉयडरी लहंगा

ससुराल में शानदार और रॉयल लुक पाने के लिए एंब्रॉयडरी लहंगा पहनें। इसके साथ बन हेयरस्टाइल बनाएं।

प्लाजो सूट

तीज पर सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो अक्षरा की तरह ही प्लाजो सूट ट्राई करें। इसे पहनकर महफिल की जान बन जाएंगी।

को-ऑर्ड सेट

आजकल महिलाओं के बीच को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में हैं। आप भी ऐसी ड्रेस तीज के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं।

अक्षरा सिंह के इन लुक्स को आप भी कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@singhakshara)