त्योहारों पर जल जाएंगी भाभियां, पहनें Monalisa जैसी सिल्क साड़ियां


By Shradha Upadhyay26, Aug 2024 12:49 PMjagran.com

भोजपुरी हसीना मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस हसीना और जाना-माना नाम है। जो सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं।

फैशन क्वीन मोनालिसा

एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ डीवा फैशन क्वीन भी हैं। जो अपने इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक में कहर ढाती हैं।

मोनालिसा सिल्क साड़ियां फॉर फेस्टिवल्स

आज हम आपको मोनालिसा की सिल्क साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप फेस्टिवल पर ट्राई करके जलवा बिखेर सकती हैं।

रेड जरी वर्क साड़ी

हाल में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रेड कलर की जरी वर्क साड़ी में लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जो कि आपके करवाचौथ लुक में चार चांद लगा देगा।

ग्रीन गोल्डन वर्क साड़ी

अभिनेत्री की ग्रीन गोल्डन वर्क सिल्क साड़ी वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है। नई दुल्हन इसे ट्राई कर सकती हैं।

येलो सिल्क साड़ी

त्योहारों पर अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आप मोनालिसा के जैसी येलो साड़ी कंट्रास्ट गोटा वर्क ग्रीन ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।

पिंक साड़ी लुक

आप किसी भी फेस्टिवल के लिए अभीनेत्री के जैसी जरी वर्क पिंक सिल्क साड़ी से खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं। इसके साथ प्लेन एल्बो लेंथ ब्लाउज जंच रहा है।

क्रीम विद रेड बॉर्डर साड़ी

यदि आप कुछ डिफरेंट और सोबर लुक में दिखने का सोच रही हैं, तो मोनालिसा की क्रीम विद रेड बॉर्डर साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। ये आपका फेस्टिव लुक शानदार बना देंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ