Stree 2 कर रही छप्परफाड़ कमाई, जानें टोटल कलेक्शन


By Amrendra Kumar Yadav26, Aug 2024 12:17 PMjagran.com

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। धीरे-धीरे फिल्म 400 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई है। इसके ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसका कुल कलेक्शन 51.8 करोड़ का था।

फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

वहीं, फर्स्ट वीकेंड पर यह फिल्म करीब 126 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। इसके बाद बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।

स्त्री 2 की आंधी में उड़ी अन्य फिल्में

श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म स्त्री 2 की आंधी में अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा फ्लॉप हुईं।

पहले हफ्ते का कलेक्शन

वहीं, इसके पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 291 करोड़ से अधिक का रहा। फिल्म की दर्शकों द्वारा जमकर तारीफ हो रही है।

रविवार का कलेक्शन

बीते दिन यानी रविवार के दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 42.4 करोड़ का रहा, जो कि गदर 2 की सेकंड संडे के कलेक्शन से ज्यादा रहा।

टोटल कलेक्शन

वहीं, फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसका कुल कलेक्शन 386.17 करोड़ रूपये हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसका कुल कलेक्शन 540 करोड़ का हो चुका है। धीरे-धीरे 600 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच रही है।

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com