मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अभिनेत्री कई हिंदी टीवी शोज में भी अभिनय करती हैं। डीवा आज इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं।
अभिनेत्री की एक्टिंग से ज्यादा फैंस उनके फैशन सेंस के दीवाने हैं। उनका हर लुक बेहद कटीलाना होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा हर लुक में कहर ढाती हैं।
आज हम आपको मोनालिसा के ऐसे सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जो आजकल खूब फैशन में चल रहे हैं। आप भी इनसे आइडिया ले सकती हैं।
यदि आप किसी फंक्शन में जा रही हैं तो इस तरह का पेप्लम स्टाइल सूट भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
आजकल ऐसे आलिया कट सूट काफी फैशन में चल रहे हैं। ये सूट ज्यादातर आपको प्रिंटेड ही मिलेंगे। ऐसे सूट आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।
इन दिनों एक बार फिर से सलवार वाले पटियाला सूट का फैशन आ गया है। प्लेन सलवार और दुपट्टे के साथ प्रिंटेड कुर्ती बेस्ट लगती है।
इस तरह के प्लाजो सूट का भी आजकल काफी फैशन चल रहा है। प्लेन व्हाइट प्लाजो के संग प्रिंटेड कुर्ता सेट शानदार लग रहा है।
आप मोनालिसा के जैसा बंधेज कुर्ती के संग प्लेन पेंट सूट भी पहन सकती हैं। ये आपको आजकल आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।