भस्त्रिका प्राणायाम से शरीर में दिखते हैं ये चमत्कारी बदलाव


By Lakshita Negi15, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

योग में प्राणायाम बहुत जरूरी है, और भस्त्रिका प्राणायाम को एनर्जी बढ़ाने वाला सबसे शक्तिशाली प्राणायाम माना जाता है। इसे करने से फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन पहुंचती है और शरीर को एनर्जेटिक बनाता है। आइए जानें रोजाना भस्त्रिका प्राणायाम करने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए

भस्त्रिका प्राणायाम करने से फेफड़ों के काम करने की एबिलिटी बढ़ती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। इससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस से जुड़ी प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है।

शरीर में ऑक्सीजन पूर्ति

भास्त्रिका प्राणायाम करने से ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। इससे सारे बॉडी पार्ट्स अच्छे से काम करते हैं और थकान दूर होती है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

भस्त्रिका प्राणायाम करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है और हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।

स्ट्रेस और चिंता कम करता है

तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रोसेस से दिमाग को ऑक्सीजन मिलती है, जिससे स्ट्रेस और चिंता कम होती है और मेंटल पीस मिलती है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए

भास्त्रिका प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों से बचाव होता है।

मेंटल हेल्थ के लिए

भस्त्रिका प्राणायाम करने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता में सुधार होता है।

फिजिकल और मेंटल पीस को अच्छा बनाने के लिए आप भी भास्त्रिका प्राणायाम को अपने रूटीन में शामिल करें। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।