एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने आज खुद अपनी पहचान बनाई है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
भाग्यश्री के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। अगर आप भी अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप भाग्यश्री के ये साड़ी लुक्स कॉपी कर सकती हैं।
ग्रीन कलर की ये क्रेप साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंडी लुक दे रही हैं। आप भाग्यश्री की तरह ही क्रेप साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए भाग्यश्री के इस रफल साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं।
फ्लावर प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी में भाग्यश्री बहुत प्यारी लग रही हैं। यंग गर्ल्स भी इस तरह की साड़ी को पहन सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को सबसे डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो आप शिमरी साड़ी को पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी ट्रेंड में चल रही हैं।
अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप भाग्यश्री के इस लुक को कॉपी करें। कांजीवरम साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रही हैं।
हर लड़की को बनारसी साड़ी से प्यार होता है। अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए आप बनारसी साड़ी को ओपन पल्ले के साथ पहनें।