गर्मी में भाग्यश्री भी खाना पसंद करती हैं कुल्फी, जानें फायदे


By Priyam Kumari16, Jun 2025 06:00 PMjagran.com

गर्मियों में खुद को ठंडा कैसे रखें?

गर्मी का बढ़ता तापमान हमारी सेहत को प्रभावित करती है। इससे राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम और कुल्फी खाते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट होती है।

कुल्फी खाने के फायदे

गर्मियां बिना कुल्फी और आइसक्रीम के अधूरी हैं। इसमें अलग-अलग फ्लेवर हर किसी को खाने पर मजबूर कर देती है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।

भाग्यश्री को भी पसंद है कुल्फी

बॉलीवुड की कई हसीनाएं कुल्फी खाने बेहद पसंद करती हैं। उनमें से एक भाग्यश्री भी हैं, जिन्हें कुल्फी खाना बहुत पंसद है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

एनर्जी देता है

गर्मी के मौसम में कुल्फी खाने से शरीर में एनर्जी आती है। इसमें दूध और ड्राई फ्रूट्स होता है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

हड्डियों को करें मजबूत

कल्फी में मौजूद दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत है।

तनाव करें कम

गर्मी के दिनों में कुल्फी खाने से तनाव दूर होता है, क्योंकि इसमें थ्रोम्बोटोनिन हॉर्मोन पाया जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

दूध और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण होता है कुल्फी, जिसे हर उम्र के लोग खाने पसंद करते हैं। यह इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

शरीर को दे ठंडक

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए कुल्फी से बेहतरीन उपाय है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है।

गर्मियों में कुल्फी खाने से ये सभी फायदे होते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram